{"_id":"6787ffef517684c82a030939","slug":"youth-activity-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-112522-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: इंजीनियर्स कंस्ट्रक्शन ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: इंजीनियर्स कंस्ट्रक्शन ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता
Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले पर नुमाइशखेत मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता का खिताब इंजीनियर्स कंस्ट्रक्शन की टीम ने 3-1 से जीता। विजेताओं को ट्रॉफी और आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
दो दिनी ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में जिम कार्बेट की टीम ने स्टेडियम बी और दूसरे मैच में इंजीनियर्स कंस्ट्रक्शन ने गरुड़ वॉरियर्स को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच का पहला सेट जिम कार्बेट की टीम ने जीता। दूसरे सेट में इंजीनियर्स कंस्ट्रक्शन की टीम ने शानदार वापसी की और लगातार तीन सेट जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी किरन नेगी, मनमोहन सिंह परिहार, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद