{"_id":"65a576ebe647671d56026022","slug":"youth-activity-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3718-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: उद्घाटन मैच में आरे ने स्टेडियम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: उद्घाटन मैच में आरे ने स्टेडियम को हराया
Mon, 15 Jan 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल विभाग की ओर से जिलास्तरीय ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट हुआ। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित उद्घाटन मुकाबले में आरे की टीम ने स्टेडियम ए को पराजित किया। दूसरे मैच में ग्वाड़ी की टीम ने गरुड़ को, तीसरे मैच में कपकोट की टीम ने स्टेडियम बी को और चौथे मैच में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने कपकोट की टीम को पराजित किया। इससे पहले मैच का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने किया। वहां पर जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, कविता खेतवाल आदि थीं। खेल विभाग ने बताया कि मंगलवार को भी मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन