फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   You will have to wait till Saturday for ultrasound in the hospital

Bageshwar News: अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए शनिवार तक करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 11 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
You will have to wait till Saturday for ultrasound in the hospital
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को प्रतीक्षा सूची पर निर्भर होना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को शनिवार तक की तारीख दी गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवा पटरी पर नहीं लौट रही है। जिला अस्पताल के सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत तीन मई से स्वास्थ्य अवकाश पर हैं। सोनोलॉजिस्ट गभर्वतियों के अल्ट्रासाउंड करते थे। उनके अवकाश पर जाने से गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड भी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आराधना नेगी को करने पड़ रहे हैं। दो चिकित्सकों के काम का जिम्मा एक चिकित्सक के ऊपर आ जाने से अल्ट्रासाउंड जांच में व्यवधान आ रहा है। अधिक संख्या होने के कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड प्रतीक्षा सूची के अनुसार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। 44 मरीजों का नाम अब भी प्रतीक्षा सूची में दर्ज है। प्रतीक्षा सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को 25, शुक्रवार को 15 और शनिवार को चार मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत के अवकाश से लौटने के बाद मरीजों को प्रतीक्षा सूची का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड कर रही हैं।

- डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर

ओपीडी में पहुंचे 434 मरीज
बागेश्वर। मानसून की बारिश का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को 434 मरीज जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि अधिकतर मरीज बुखार, जुकाम, पेट दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed