फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   You see smoke in the forest fire season personnel action

फायर सीजन में सिगरेट पीते वन कर्मी दिखे तो कार्रवाई 

Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
You see smoke in the forest fire season personnel action
गरुड़ में वन अगिनी सुरक्षा समिति की बैठक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 बैजनाथ रेंज के वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया। वन रेंजर श्याम सिंह करायत ने बैजनाथ रेंज को छह क्रू स्टेशनों में बांट दिया है। उन्होंने कहा कि फायर सीजन में वन कर्मी जंगलों में धूम्रपान करते नजर आया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने फायर सीजन तक वन कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।       

रेंज कार्यालय बैजनाथ में रेंजर करायत की अध्यक्षता में हुई आग सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि वनों को आग से बचाने को विभाग तैयार है। विभागीय कर्मियों ने वनों में नियंत्रित फुंकान कार्य पूरा कर दिया है। विभाग ने रेंज क्षेत्र के हर गांव में आग सुरक्षा समिति का गठन कर दिया है।  वनों को आग से बचाने में सहयोग  देने वाली ग्राम पंचायत और वन पंचायत को विभाग इस बार पुरस्कृत करेगा। बैजनाथ रेंज को छह क्रु स्टेशनों में बांट दिया है। दावानल की दृष्टि से अति संवेदनशील वनों में विभाग शीघ्र फायरमैन की तैनाती करेगा। बैठक में चंदन सिंह टंगणिया, भैरव दत्त पांडे, रवि प्रसाद, हेमंत तिवारी, सुरेश गढ़िया, प्रेम सिंह आदि ने विचार रखे।  
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed