फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Worshiped mother nanda

मां नंदा सुनंदा की पूजा कर भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Worshiped mother nanda
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील मुख्यालय बनलेख के गांव सनेती में शनिवार से नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां नंदा देवी की पूजा अर्चना की और मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

सनेती गांव में आयोजित मेले का मुख्य अतिथि कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर दूर दराजे से पहुंचे भक्तों ने मां नंदा देवी की पूजा अर्चना की। मेले में पहले दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई, जिसमें क्षेत्र की 16 टीमें शामिल हुईं। उद्घाटन मैच में ग्वाल टीम ने जाखनी की टीम को हराया। इसके अलावा महोत्सव में कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पौधे रोपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प भी लिया। मेला में रीमा पुलिस चौकी प्रभारी जीवन सिंह चुफाल ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दिया। इस मौके पर संरक्षक कैप्टन कविंद्र सिंह बाफिला, राजेंद्र सिंह भौर्याल, मेला कमेटी के अध्यक्ष कुंदन सिंह रैखोला, कोषाध्यक्ष धन सिंह बाफिला, पूर्व प्रधान चंदन सिंह चौहान, सुंदर सिंह मेहरा, योगेश सिंह हरड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बागेश्वर के नुमाइशखेत में नंदा महोत्सव में भक्तों ने भजन कीर्तन किए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मां नंदा सुनंदा के दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। नंदा देवी महोत्सव के चलते नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है। शनिवार को भी भक्तों ने भजनों से मां नंदा सुनंदा का गुणगान किया।

इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कंचन साह, कौशल उपाध्याय, पं. चंद्रशेखर जोशी, गोकुलानंद जोशी, गणेश दत्त पांडे, नीरज उपाध्याय, उमेश साह, नवीन साह आदि ने सहयोग किया। इधर, दोफाड़ गांव के बाद कपकोट के ग्राम कर्मी, लीली, लीती क्षेत्र में भी नंदा महोत्सव के तहत झोड़े, चांचरी, भजन, कीर्तन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed