फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Worship on Valmiki Jayanti in Bageshwar

बागेश्वर में वाल्मीकि जयंती पर की पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Worship on Valmiki Jayanti in Bageshwar
बागेश्वर में बाल्मीकि जयंती के अवसर पर संबोधित करते विधायक चंदन राम दास। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा संगठन और अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूजा की। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते नगर में शोभा यात्रा नहीं निकाली गई।
विज्ञापन

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष कमल टम्टा की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने वाल्मीकि जयंती मनाई। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, इंद्र फर्स्वाण, मथुरा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, रवि करायत, भूपाल रौतेला, प्रशांत नगरकोटी, अरुण टम्टा, नवीन लाल, आनंद प्रसाद, भूपाल चंदोला, नंदन राम, जगदीश धौनी आदि मौजूद थे। वहीं, अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष संजीव भारती ने कहा कि सरकार को वाल्मीकि जयंती के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। उन्होंने सरयू पुल से अस्पताल के समीप बने मोटर पुल तक वाल्मीकि घाट का निर्माण करने के लिए विधायक चंदन राम दास को पत्र सौंपा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, संगठन के संरक्षक सीएल भारती, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, युवा प्रभारी विशाल, मुकेश, नन्हे, रेखा, राजवीर आदि मौजूद थे। नुमाइशखेत मैदान में वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में शिखर साह, केतन साह, प्रताप कबडोला, पूरन चंद्र जोशी, रमेश पर्वतीय, राजन सिंह मलड़ा आदि ने सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय भवानी दास साह की स्मृति में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed