{"_id":"5988b8564f1c1bdd558b4726","slug":"worship-of-shiva-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्त उमड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में भक्त उमड़े
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिवालयों में पूजा की
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सावन के चौथे सोमवार पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बेलपत्र के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। उन्होंने अपनी मनौती पूरी होने पर पुरोहितों से रुद्री पाठ करवाया। डीएम रंजना ने सोमवार सुबह बागनाथ मंदिर जाकर जलाभिषेक किया। विधि, विधान से पूजा, अर्चना की। वेदपाठी हेम चंद्र जोशी ने रुद्राभिषेक कराया। डीएम ने भोलेनाथ से पूजा कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
अन्य श्रद्धालुओं ने यहां सरयू, गोमती के संगम पर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने सरयू पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान बागनाथ, कालभैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बागनाथ जी को सफेद वस्त्र, चावल, फल, मिठाइयां, दक्षिणा अर्पित की। रावल परिवार ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा। कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, काफलीगैर के शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा।
विज्ञापन