फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Worms ventilated with tap water in Kathayatabada

कठायतबाड़ा में नल से पानी के साथ निकले कीड़े

Thu, 17 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 17 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Worms ventilated with tap water in Kathayatabada
नल से बाल्टी में निकले कीड़े।  - फोटो : amar ujala

करोड़ों का फिल्टरेशन वेल बनाने के बावजूद लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। कठायतबाड़ा में बृहस्पतिवार सुबह नल से पानी के साथ कीड़े निकले। इससे लोगों में विभाग के खिलाफ नाराजगी है। 

विज्ञापन


बागेश्वर शहर की जनता को साफ पानी पिलाने के लिए हाल ही में करोड़ों की लागत से फिल्टरेशन वेल बनाया गया है। जल संस्थान द्वारा बरसात के सीजन में वितरण टैंकों की सफाई और क्लोरोनाइजेशन करने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद दूषित पानी की शिकायतें आती रहती हैं। कुछ दिन पूर्व तहसील रोड और मजियाखेत में नलों से धागा सांप निकलने की घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार को कठायतबाड़ा में नलों के साथ कीड़े निकले। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में तमाम तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसके बावजूद जल संस्थान द्वारा इस तरह के दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। नगरवासियों ने जल संस्थान से स्रोतों और पेयजल टैंकों की सफाई व क्लोरोनाइजेशन करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed