{"_id":"59d527044f1c1b72548b5abd","slug":"world-animal-day-celeberated","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य प्राणी सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य प्राणी सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ रेंज की ओर स्थानीय वन संग्रहालय में वन्य जंतु सुरक्षा सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिताओं में अनीता डसीला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान विश्व में हिमालय, वन्य जंतुओं और वनों से है। आबादी बढ़ने से वनों पर दबाव बढ़ गया है। उन्होंने वन्य प्राणियों के संरक्षण पर बल दिया।
उप प्रभागीय वनाधिकारी बलंवत सिंह शाही ने ग्रामीणों को वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम और जंगली जानवरों से बचने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जंगली जानवरों को किसी भी हालत में न छेड़ने को कहा। भाषण प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़ की अनीता डसीला ने प्रथम, सेंट एडम्स स्कूल के अली रहमान ने द्वितीय प्रशांत देवराड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गोष्ठी का संचालन करते हुए वन रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि वर्तमान में जंगली जानवरों के आतंक की समस्या गंभीर बनी है। गोष्ठी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी, डीपी तिवारी, देवी दत्त जोशी, रवि प्रकाश आदि ने विचार रखे।