फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workers accused of paying less than fixed wages

श्रमिकों ने लगाया तय मजदूरी से कम भुगतान का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Workers accused of paying less than fixed wages
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। गांसी के ग्रामीणों ने जलागम परियोजना (ग्राम्या) के तहत हुए वनीकरण और चहारदीवारी के काम में कम मजदूरी देने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में श्रमिकों ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन की तय मजदूरी से 50 रुपये कम का भुगतान किया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर पूरा भुगतान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांसी गांव में वर्ष 2019-20 में सात लाख 23 हजार रुपये की लागत से छह हेक्टेयर जमीन में वनीकरण और चहारदीवारी निर्माण कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुरुषों की प्रतिदिन 450 और महिलाओं की 300 रुपये की मजदूरी तय हुई थी लेकिन भुगतान के समय प्रतिदिन के 50 रुपये कम कर दिए गए। कई लोगों की हाजिरी भी कम कर दी गई। लोगों ने वनीकरण के तहत विभाग पर अपूर्ण कार्य करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पूरे छह हेक्टेयर में काम नहीं हुआ है। केवल छह हजार पौधे रोपे गए थे। देखरेख नहीं होने के कारण करीब चार हजार पौधे सूख चुके हैं। ग्रामीणों ने परियोजना प्रभारी पर भी मजदूरी भुगतान में आनाकानी करने और लोगों को जबरन विभाग के चक्कर कटवाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन देने वालों में चंदन गस्याल, मनोज सिंह, खीम सिंह, प्रकाश सिंह, गोविंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन

गांसी गांव में श्रमिकों के भुगतान रोकने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर श्रमिकों को कोई परेशानी है तो उन्हें विभाग में आकर शिकायत करनी चाहिए। मामले की पूरी जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलएस रावत, उप परियोजना प्रबंधक ग्राम्या बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed