{"_id":"5dfa6d8a8ebc3e87db425e56","slug":"work-on-58-roads-in-bageshwar-is-waiting-to-start-bageshwar-news-hld366082642","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 58 सड़कों में काम शुरू होने का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 58 सड़कों में काम शुरू होने का है इंतजार
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में वन भूमि, सर्वे कार्य और अन्य दिक्कतों की वजह से कई सड़कों का काम बाधित है। इसके चलते लोगों को सड़क स्वीकृति होने के बावजूद पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की राज्य योजना, नाबार्ड, एससीएसपी और जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़कों में से 58 में काम शुरू नहीं हो सका है।
लोनिवि के अंतर्गत आने वाली 274 सड़कें स्वीकृत हैं। इसमें से 59 में काम पूरा हो चुका है, जबकि 148 सड़कों में निर्माण कार्य चल रहा है। राज्य योजना के अंतर्गत आने वाली नौ सड़कें अन्य विभागों में हस्तांतरित होने से निरस्त हो गई हैं, जिनमें काम शुरू नहीं हो पाया है। वे वन भूमि प्रस्ताव गठित करने की कार्यवाही, एनपीपी जमा नहीं होने और सर्वे कार्य संबंधी विवाद के चलते बाधित है।
इनमें बिलौना-सीसाखानी मोटर मार्ग वन भूमि गठित किए जाने के चलते शुरू नहीं हो सका है। पगना से शक्तेश्वर मोटर मार्ग नव निर्माण की वजह से शुरू नहीं हुआ है। देवलधार-मैथान-लेटी-गिरिछीना मोटर मार्ग के नव निर्माण के लिए सैद्घांतिक स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन एनपीपी नहीं भरे जाने के कारण कार्य ठप है। बागेश्वर-तल्लीसेरा-सिंतोली मोटर मार्ग के पांच किलोमीटर में हन्योली से साताप्यारा तक मार्ग और सैंजमल्लीधार से रैगड़िया मोटर मार्ग सर्वे विवाद के चलते बाधित है।
विज्ञापन
सड़क योजना और कार्य
योजना कार्य चालू शुरू नहीं
राज्य योजना 64 53
नाबार्ड 10 -
एससीएसपी 06 05
जिला योजना 68 -
-
पीएमजीएसवाई की 29 सड़कों पर चल रहा कार्य
बागेश्वर। पीएमजीएसवाई विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 48 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जबकि 29 सड़कों में काम चल रहा है। जिनमें कमेड़ी देवी से भैसूड़ी मोटर मार्ग, मल्ला डोबा- नौगरस्टेट मोटर मार्ग, झारकोट सुंदिल से जुनाइल मोटर मार्ग, दाणोछीना से लोबचक उडियार मोटर मार्ग सहित 29 सड़कों में काम चल रहा है। इन सड़कों की कुल लंबाई 172 किमी है, जिसमें से 27 किमी निर्माण कार्य हो चुका है।
-
वन भूमि के चलते 10 सड़कें बाधित
कपकोट। ब्लॉक में पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत 72 में से 46 सड़कों पर कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 16 सड़कों पर कार्य चल रहा है। ईई अनिल कुुुमार ने बताया कि 10 सड़कें वन भूमि हस्तांतरण नहीं होने के कारण शुरू नहीं हो सकी है। इनमें हाथीसोराग-मेगनाबैसूड़ा मोटर मार्ग, हरकोट मोटर मार्ग, होराली-बनलेख मोटरमार्ग और होराली-धामिका गड़ई आदि मोटरमार्ग शामिल है।
कोट : जिन सड़कों में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, वे वन भूमि और सर्वे कार्य संबंधी विवादों के चलते लंबित हैं। विवाद सुलझते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जबकि शेष सड़कों में निर्माण कार्य चल रहा है। - यूसी पंत, ईई लोनिवि बागेश्वर