{"_id":"a7378f37d1137914a37d8ffca49b7f0b","slug":"women-tue-prevent-alcohol-sales-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंगल दल रोकेगा शराब बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंगल दल रोकेगा शराब बिक्री
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूंगा गांव की महिलाएं गांव में अवैध शराब की बिक्री से लंबे समय से परेशान हैं। जिस कारण गांव के महिला मंगल दल ने गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
महिला मंगल दल ने एक बैठक कर गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वालों को चयनित किया। महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बूंगा गांव की दुकानों में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
जिससे गांव का माहौल खराब हो गया है। युवा पीढ़ी में शराब की लत पड़ गयी है। बैठक में महिलाओं ने गांव में अवैध शराब की बिक्री करने वाले दुकानों की सूची बनाई। वक्ताओं ने कहा कि शराब बेचने वालों से महिला मंगल दल शराब न बेचने की हिदायत देगा।
विज्ञापन
हिदायत देने के बाद भी दुकानदार शराब बेचना बंद नहीं करेंगे तो शराब बेचने वालों की सूची पटवारी, आबकारी विभाग को दी जाएगी। मां भगवती संगठन देवनाई के अध्यक्ष किशन बोरा ने कहा कि गांव में शराब बंद कराने के लिए सबसे पहले गांव की महिलाओं, युवाओं को आगे आना होगा।
उन्होंने युवा पीढ़ी से शराब से दूर रहने को कहा। बैठक में शांति, कमला, गीता, जानकी, सुनीता, पार्वती, सरुली, खिमुली, पदमा, हेमा आदि ने विचार रखे।