फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women outperformed men in the elections

चुनाव में पुरुषों को पछाड़ रही महिलाएं

Thu, 16 Feb 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Thu, 16 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
गांव से लेकर केंद्र की सत्ता में बैठने वाली सरकारों में भले ही पुरुषों का वर्चस्व हो लेकिन जनप्रतिनिधि के चुनाव में महिलाएं पुरुषों को लगातार पछाड़ रही हैं। बागेश्वर जिले की दो सीटों में पिछले और इस बार के विधानसभा चुनावों में मतदान के आंकड़ों पर यदि नजर डाली जाए तो कम तादात होने के बावजूद प्रतिनिधि चुनने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मत प्रतिशत निर्णायक रहा है। 
विज्ञापन



वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कपकोट सीट में 92572 मतदाता थे। इनमें 46646 पुरुष जबकि 45926 महिला मतदाता थे। यहां पर 58.9 प्रतिशत पुरुषों और 64.87 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। कम संख्या होने के बावजूद इन चुनावों में पुरुषों के मुकाबले मतदान करने में महिलाएं छह प्रतिशत आगे रही। सुरक्षित बागेश्वर सीट में पिछले चुनावों में 108737 मतदाता थे। इनमें 55323 पुरुष और 53414 महिलाएं थी। यहां पर 56.06 प्रतिशत पुरुषों और 67.19 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


इस सीट में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को 11 प्रतिशत पछाड़ दिया। 2017 के विधानसभा चुुनावों में भी दोनों विधानसभा सीटों में महिलाएं मतदान करने में आगे रही हैं। कपकोट सीट में इस बार कुल 93618 मतदाताओं में 47264 पुरुष और 46354 महिला मतदाता हैं। इस सीट में इस बार जहां पुरुषों का प्रतिनिधित्व महज 55.22 प्रतिशत रहा वहीं 70.02 फीसद महिलाओं ने मत का प्रयोग कर पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। सुरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट में इस बार 109699 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 55883 पुरुष और 53816 महिला मतदाता हैं। इस बार के चुनाव में जहां महज 50.11 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। वहीं महिलाओं की संख्या 70.30 प्रतिशत रही है। इस सीट में मतदान करने वाली महिलाओं की तादात पुरुषों के मुुकाबले 20 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed