फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women Killed in an Accident

चुचेर में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women Killed in an Accident
मृतका नीमा देवी - फोटो : BAGESHWAR
धरमघर (बागेश्वर)। जंगल में घास काटने गई विवाहिता की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। महिला का छह माह पहले ही विवाह हुआ था, वह गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

चुचेर गांव की नीमा देवी (22) पत्नी प्रकाश कोरंगा मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में घास काटने गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जंगल पहुंचकर खोजबीन की। करीब सात बजे महिला लहूलुहान हालत में 60 मीटर खाई में गिरी मिली। महिला के पहाड़ी से पैर फिसलने से खाई में गिरने का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतका का विवाह इसी वर्ष अप्रैल में हुआ था। विवाहिता को गर्भवती बताया जा रहा है। मृतका का पति रुद्रपुर में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद वह भी घर आ गया है। ससुरालियों की सूचना पर मृतका के मायके के लोग भी चुचेर पहुंचे। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत तमाम लोगों ने चुचेर पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया। कपकोट पुलिस ने बुधवार को मृतका के शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बागेश्वर मोर्चरी में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण समेत तमाम लोग पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed