फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women floundering with minor injections on accused

आरोपी पर मामूली धारा लगाने से भड़कीं महिलाएं

Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Women floundering with minor injections on accused
एसपी से वार्ता करती भाजपा महिला कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

 नारायणगूंठ की ग्राम प्रधान और भाजपा नेत्री के साथ अभद्रता करने वाले युवक पर मामूली धाराएं लगाने से भाजपा महिला मोर्चा में नाराजगी है। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

विज्ञापन


मंगलवार को कांडा स्थित बैंक जा रही नारायणगूंठ की ग्राम प्रधान और भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री के साथ एक युवक ने गालीगलौज और अभद्रता कर दी थी। सविता नगरकोटी की ओर से इस मामले में संतोष सिंह के खिलाफ कांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक का 151 के तहत चालान कर दिया था।
विज्ञापन


अभद्रता करने वाले युवक पर मामूली धाराओं में कार्रवाई करने पर बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंच गईं। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरे बाजार एक महिला जनप्रतिनिधि के साथ अभद्रता करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी पर सामान्य धारा लगाई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई के साथ ही प्रस्तुत मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। एसपी से मिलने वालों में महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा आर्या, नीमा धपोला, विमला कपकोटी, जीवंती कांडपाल, सविता नगरकोटी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग को भेजा शिकायत पत्र
बागेश्वर। कांडा बाजार में हुई अभद्रता के मामले की शिकायत महिला ग्राम प्रधान ने राज्य महिला आयोग से की है। ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने कहा है कि कांडा क्षेत्र में चरस और शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। क्षेत्र में शराब और नशे की तस्करी का विरोध करने के कारण उनको धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आयोग की अध्यक्ष को संबोधित शिकायत पत्र में कहा है कि नशे के कारोबारियों के कारण आए दिन महिलाओं से अभद्रता की जाती है। आम महिलाओं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed