फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women and Youth Mangal Dal got a huge quantity of liquor seized in bageshwar

Uttarakhand: महिला और युवक मंगल दल ने पकड़वाया शराब का जखीरा, बीयर लेकर गांव पहुंचे दो युवक गिरफ्तार

Mon, 06 Oct 2025 01:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 06 Oct 2025 01:34 PM IST
सार

जगथाना गांव के युवक और महिला मंगल दल के सदस्यों ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोलकर मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने अवैध रूप से गांव में 26 पेटी शराब और बीयर लेकर पहुंचे वाहन और युवकों को पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
Women and Youth Mangal Dal got a huge quantity of liquor seized in bageshwar
कपकोट के जगथाना गांव में शराब से भरी गाड़ी को रोककर पुलिस का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कपकोट के जगथाना गांव के युवक और महिला मंगल दल के सदस्यों ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोलकर मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने अवैध रूप से गांव में 26 पेटी शराब और बीयर लेकर पहुंचे वाहन और युवकों को पुलिस के हवाले किया। गांव में नशे के कारोबार के खिलाफ मुहिम छेड़ने का एलान भी किया है।

विज्ञापन


युवक मंगल दल के अध्यक्ष खुशाल सिंह दानू ने बताया कि भारी मात्रा में शराब लेकर युवक गांव में पहुंचे थे। इसकी भनक लगने पर युवक और महिला मंगल दल के सभी सदस्य एकजुट होकर सड़क पर पहुंच गए। शराब से भरी ऑल्टो कार संख्या यूके 02बी 4849 को कब्जे में लिया और पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान युवकों को भी ग्रामीणों ने पकड़े रखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का भी ग्रामीणों ने घेराव किया।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पुलिस की नाक के नीचे अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। ग्रामीण अगर सचेत नहीं होते तो यह शराब पकड़ी नहीं जाती। ग्रामीणों ने पुलिस से उनके सामने शराब की पेटियों की गिनती करने को कहा। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस अवैध शराब के कारोबार को बंद नहीं कर पाई तो वह मंगल दल और ग्राम पंचायत मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाएंगे। पुलिस कर्मचारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि वाहन में 21 पेटी शराब और पांच पेटी बीयर रखी थी। पुलिस मय शराब के आरोपी सुमित शाही (19) निवासी असों और तनुज गढि़या उर्फ तारा (19) निवासी लीली को गिरफ्तार कर थाने लाई। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपी तनुज के खिलाफ विगत जुलाई में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। सुमित पूर्व में भी आबकारी अधिनियम में आरोपी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed