Bageshwar News: बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग...मौत, हादसे के वक्त पति खेत में गया था
कांडा में पुलिस थाना क्षेत्र के मिथुनकोट गांव में सोमवार कोे अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर जिले के कांडा में पुलिस थाना क्षेत्र के मिथुनकोट गांव में सोमवार कोे अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।
विमला देवी (52) पत्नी चंचल सिंह के घर में आटा चक्की लगी है। सोमवार को महिला ने आटा चक्की चलाने के लिए रखे डीजल को छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। हादसे के समय उसका पति खेतों में काम कर रहा था। बेटा भी अपने काम पर गया था। आग लगने पर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसका शोर सुनकर पति और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वह काफी जल चुकी थी। लोगों ने कांडा पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी।
एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मानसिक रूप से परेशान थी।