फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   woman murdered in supi village

सांसद ग्राम सूपी में वृद्धा की हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
woman murdered in supi village
बागेश्वर के सूपी गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में ग्रामीणों से जानकारी लेतीं एसपी प्रीति प्? - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के दुर्गम और सांसद गांव सूपी में लूट के इरादे से धारदार और भारी हथियार से सिर कूचकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। शांत इलाके में हुए इस बर्बर हत्याकांड से लोग सहमे हुए हैं। इधर, पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वारदात के बाद से लापता पड़ोसी के खिलाफ महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश में दबिश देनी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कपकोट थाना क्षेत्र के सांसद ग्राम सूपी में लछम सिंह की पत्नी सरुली देवी (67) की हत्या कर दी गई। सुबह बहू कमला देवी चाय देने सास के कमरे में गई तो घटना का पता चला। सूचना पर एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ महेश चंद्र जोशी, एसओ सुखवंत सिंह ने भी मौका मुआयना किया। जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक जिस कमरे में हत्या हुई है उस कमरे में बुजुर्ग महिला अकेली ही रहती थी। कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़ा गया और उसमें रखा सामान भी बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस पड़ताल में पता चला कि वारदात के बाद से दुर्गा सिंह जो कि महिला का रिश्तेदार भी है वह लापता है। गांव वालों के मुताबिक दुर्गा सिंह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। बताते हैं कि वृद्धा को पेंशन मिलती थी। आशंका जताई गई है कि पेंशन से मिली रकम लूटने के इरादे से रात के समय महिला की हत्या की गई है। सरुली के पुत्र दान सिंह महर की तहरीर के आधार पर गांव के ही दुर्गा सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट: जहां तक सांसद आदर्श ग्राम में वारदात की है तो अपराध कहीं भी हो सकता है। पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही हम हत्यारे को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर देंगे। - प्रीति प्रियदर्शिनी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed