फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman injured in monkey attack, hand also fractured while trying to save herself

Bageshwar News: बंदर के हमले में महिला जख्मी, बचने में हाथ भी हुआ फ्रैक्चर

Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 16 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in monkey attack, hand also fractured while trying to save herself
बागेश्वर। जिले में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर के निकटवर्ती गांव में बुजुर्ग महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में महिला लहुलुहान हो गई। बंदर से बचाव के दौरान महिला का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को खोली के काकड़ा निवासी भगवती देवी (70) अपने आंगन में बैठी हुई थी। इस दौरान उनके घर में बंदरों का झुंड आ गया। एक बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। बंदर के हमले से बचने के लिए महिला वहां से भागने लगी। इस दौरान उनके दांये हाथ में चोट लग गई। बंदर ने महिला के पीठ में काट दिया। परिजन बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. लता ने बताया कि महिला का दायां हाथ फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें निगरानी के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन



अमसरकोट में बकरी मारी, कांडा, गरुड़ में भी दिखा तेंदुआ
बागेश्वर/कांडा/गरुड़। शुक्रवार देर शाम अमसरकोट में नरेंद्र सिंह टंगड़िया के घर के समीप बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया हमले में बकरी की मौत हो गई। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि महिला पर बंदर के हमले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा। अमसरकोट में बकरी पर तेंदुए के हमले के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। पशुपालक को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है। गरुड़ और कांडा में भी तेंदुए का आतंक बढ़ रहा है। कांडा पड़ाव में तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद होने से व्यापारियों में दहशत है। गरुड़ के कई गांवों में भी तेंदुए की धमक बढ़ने से लोग डर के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed