फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   woman injured in an attact of monkey

बंदर के हमले में बुजुर्ग महिला जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
woman injured in an attact of monkey
बागेश्वर। शहर से लेकर गांव तक बंदरों का आतंक बढ़ते जा रहा है। पेड़ों से ज्यादा अब आबादी क्षेत्रों में बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। जिले के घिरौली क्षेत्र में बंदरों का जबरदस्त है। बंदर ने घिरौली निवासी बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को घिरौली निवासी बुजुर्ग मोहिनी देवी (70) अपने घर पर बैठी थी। अचानक बंदर उन पर झपट गया। बंदर ने कंधे पर छलांग लगाकर सिर में दांत गढ़ा दिए। महिला की चीख-पुकार सुनने पर परिजनों ने बंदर को भगाया। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह जख्मी हो गई। महिला के सर का उपचार चल रहा है। घिरौली के ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग और बागेश्वर नगरपालिका ने एक-दो बार बंदरों को पिंजरे में पकड़कर अन्यत्र भेजा था, लेकिन कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। साल दर साल इनकी संख्या में इजाफा हो रहा है। बागेश्वर नगर के साथ ही लगभग सभी गांवों में बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। फसल को उगने से पहले ही ये उसे नष्ट कर देते हैं। किसानों की सालभर की मेहनत पर ये पानी फेर रहे हैं। लोग खेती से विमुख हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed