{"_id":"5dfbc4a18ebc3e879170503a","slug":"woman-hit-by-high-speed-truck-injured-bageshwar-news-hld366218782","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मारी, घायल
विज्ञापन
कपकोट में ट्रक की टक्कर से घायल देवकी देवी।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। महिला का सीएचसी में उपचार किया गया। महिला के सिर में हल्की चोट आई है।
सोमवार की सुबह देवकी देवी पत्नी प्रेम बल्लभ किसी काम से कपकोट की तरफ आ रही थीं। इसी दौरान शिवालय पर स्थित पोस्ट ऑफिस के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला घायल हो गई। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में प्राथमिक उपचार कराया गया। उनके सिर में हल्की चोट आई है।
कपकोट तहसील क्षेत्र में वाहन काफी तेज गति से चलते हैं। इससे राहगीरों को खतरा बना रहता है। तेज रफ्तार वाहन अब तक कई लोगों को टक्कर मार कर घायल कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।