{"_id":"6824de1635ee2faf0e0055f2","slug":"woman-got-burnt-while-cooking-referred-to-higher-centre-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115537-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खाना बनाते समय महिला झुलसी, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खाना बनाते समय महिला झुलसी, हायर सेंटर रेफर
Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। तहसील क्षेत्र के छुरिया गांव की महिला खाना बनाते समय झुलस गई। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मंगलवार की शाम को मोहनी देवी (32) पत्नी प्रेम प्रकाश रसोई गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी साड़ी का एक छोर आग की चपेट में आ गया। महिला को जब तक साड़ी के जलने की भनक लगती, उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली थी। महिला के शोर मचाने पर परिवार वाले रसोई में आए और तत्काल कंबल आदि की मदद से महिला के कपड़ों पर लगी आग बुझाई।
हालांकि तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजन उन्हें रात को ही जिला अस्पताल लाए। डॉ. नसीम ने महिला की जांच की। उन्होंने बताया कि महिला शरीर में चेहरे, सीने, पेट, पीठ आदि आग की चपेट में आए थे। वह करीब 40 प्रतिशत झुलसी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। संवाद