फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   wishwa hindu parishad protested

विहिप ने हाथरस घटना के विरोध में पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
wishwa hindu parishad protested
बागेश्वर में हाथरस घटना के विरोध में पुतला फूंकते हिंदू संगठन कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद के जिला सहसंयोजक विजय परिहार के नेतृत्व में एकत्रित विहिप, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के विरोध में एसबीआई तिराहे पर पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुई घटना से पूरे देश के लोग आहत हैं। उन्हें यूपी सरकार पर पूरा भरोसा है कि वह अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी। पदाधिकारियों ने राज्य आंदोलनकारियों को इंसाफ दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के साथ दो अक्तूबर 1994 को जो घटना हुई उसे उत्तराखंड के लोग कभी नहीं भुला सकते हैं। अफसोस इस बात का है कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को आज तक कोई सजा नहीं मिल पाई है। इतनी क्रूर और हिंसक घटना में लिप्त अपराधी आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। कार्यक्रम में आकाश कुमार, भास्कर सिंह नेगी, नितिन जोशी, कुंदन सिंह टंगड़िया, रवि भारती, कुलदीप नगरकोटी, हितेंद्र धपोला, नवीन रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed