फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   winning candidates being brought home under police custody

विजयी प्रत्याशियों को पुलिस अभिरक्षा में घर पहुंचाने पर हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
winning candidates being brought home under police custody
डिग्री कॉलेज बागेश्वर में प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा तोड़ा गया कंप्यूटर। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने अपनी अभिरक्षा में विजयी प्रत्याशियों को घर पहुंचा दिया। समर्थक विजयी प्रत्याशियों को ढूंढने लगे वह कॉलेज परिसर में नजर नहीं आए। इससे वहां अफवाह फैल गई और समर्थक भड़क गए। उन्होंने चुनाव कार्यालय, प्राचार्य कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम, सीओ, प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद समर्थक कमरों से बाहर निकले और प्रत्याशियों को कॉलेज में लाने की मांग करने लगे। बाद में प्रत्याशियों को कॉलेज लाए जाने पर ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज बागेश्वर में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित हुए। देर शाम शपथ दिलाने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन ने सभी विजयी प्रत्याशियों को अपनी अभिरक्षा में उनके घर पहुंचा दिया। वहां मौजूद समर्थकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। समर्थक विजयी प्रत्याशियों को ढूंढने लगे तो वह कॉलेज में दिखाई नहीं दिए। इससे समर्थकों का पारा चढ़ गया। समर्थक सीधे प्राचार्य और चुनाव कार्यालय में घुस गए। उन्होंने कंप्यूटर, गमले, कुर्सियां पटक कर तोड़ डालीं। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

आनन-फानन में एसडीएम राकेश तिवारी, सीओ महेश चंद्र जोशी, प्राचार्य डा. अंजू अग्रवाल, चुनाव प्रभारी डा. नरेश कुमार ने आक्रोशित समर्थकों को कक्ष से बाहर निकाला। इसके बाद समर्थक प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। वह प्रत्याशियों को कॉलेज में लाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस विजयी प्रत्याशियों को अपनी अभिरक्षा में कॉलेज वापस लायी। इसके बाद मामला शांत हो गया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों के साथ विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed