फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Winner of Quize in Bageshwar

भाषण में नरेंद्र और क्विज में इंद्र ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Winner of Quize in Bageshwar
बागेश्वर जीआईसी में पुरस्करा के साथ क्षय रोग और क्विज प्रतियोगिता के विजेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्षय रोग निवारण और जागरूकता के तहत विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कॉलेज में क्षय रोग और बचाव विषय पर भाषण और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के भाषण में नरेंद्र सिंह और क्विज में इंद्र कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
विज्ञापन

टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से हुई जागरूकता प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तेवाड़ी ने किया। उन्होंने कहा कि यह क्षय रोग का पूर्ण इलाज संभव है।
विज्ञापन

दो सप्ताह या अधिक समय से लगातार खांसी होना, बलगम के साथ खून आना, छाती में दर्द, वजन घटना, भूख न लगना, रात के समय पसीना अधिक आना आदि क्षय रोग के लक्षण हैं। कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉट्स सेंटर के माध्यम से निशुल्क जांच और उपचार कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज अधूरा छोड़ने पर टीबी लाइलाज हो सकती है। भाषण प्रतियोगिता में दयाल सिंह ने दूसरा और भाष्कर अंडोला ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज में विजय बिष्ट दूसरे और दिनेश पांडे तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed