{"_id":"61b8e0bca5269758d044d32f","slug":"wine-seized-in-bageshwar-bageshwar-news-hld447638350","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 100 पेटी शराब, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओजी और कोतवाली पुलिस ने पकड़ी 100 पेटी शराब, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बागेश्वर में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस टीम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने 100 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार हरियाणा, दो उत्तर प्रदेश और एक कपकोट का निवासी है। बरामद शराब की कीमत पांच लाख रुपये आंकी गई है।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने मंगलवार को कोतवाली में मामले का खुलासा किया। बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस और एसओजी की टीम ने बाहर से जिले में लाई जा रही शराब जब्त की है।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर धारी गांव के हनुमान मंदिर के पास बाहरी राज्यों के नंबर प्लेट वाले वाहनों को रोका। पूछताछ के दौरान वाहन में सवार लोगों ने अवैध शराब होने की बात कही।
विज्ञापन
चेकिंग में अल्टो कार संख्या यूपी 15-7514 से आठ पेटी, टाटा 407 वाहन संख्या एचआर 61बी1139 से 82 पेटी और रिट्ज कार संख्या डीएल 09सीएबी 9869 से 10 पेटी अवैध शराब बरामद की। मौके से शराब ले जा रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इनमें मनीष कुमार, निवासी बाजदीपुर जिला झज्जर हरियाणा, सतेंद्र निवासी जौली, जिला सोनीपत हरियाणा, अनिल, प्रदीप कुमार दोनों निवासी पालरी, जिला सोनीपत, हरियाणा, हरिओम निवासी महरमपुर, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश, राजकुमार निवासी बल्लाखेरी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, प्रताप सिंह तड़ागी ग्राम पुड़कुनी, कपकोट, जिला बागेश्वर शामिल हैं।
पुलिस शराब और वाहन समेत आरोपियों को कोतवाली ले आई। जहां आरोपियों के खिलाफ 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
शराब की बोतलों के आर्मी कनेक्शन की जांच होगी
बागेश्वर। पकड़ी गई शराब में से कुछ बोतलों में फॉर सेल सीएसडी ऑनली के स्टिकर भी लगे थे। इसलिए पुलिस शराब तस्करी के लिए धोखाधड़ी की आशंका से भी जांच कर रही है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि शराब तस्करी में सीएसडी की आड़ लेने की बात सामने आई है। जांच में मिले सबूतों के आधार पर दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा भी बढ़ाई जा सकती है।