फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will not stop the formation of the law of female feticide

कानून बनाने भर से नहीं रुकेगी कन्या भ्रूण हत्या

Tue, 21 Mar 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will not stop the formation of the law of female feticide
बागेश्वर में नुुक्कड़ नाटक पेश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 उप मुुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सक्सेना ने कहा कि केवल कानून बनाने से ही कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुकेगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए सभी को आगे आना होगा। डा. सक्सेना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट के सभागार में हुई गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन



कन्याभ्रूण हत्या महापाप विषय पर हुई इस गोष्ठी में डॉ. सक्सेना ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कानून बने 23 साल से अधिक का समय हो गया है। बावजूद देश में लिंगानुपात एक हजार पुरुषों पर 930 महिलाएं होने, शून्य से छह आयु वर्ग में यह अनुुपात और भी कम होने से एक विषम परिस्थिति सामने है। इसके मूल में दहेज प्रथा, पुत्र कामना, महिला बालिका सुरक्षा आदि कारण हैं। जिनका समाधान सामाजिक जागरूकता से ही किया जा सकता है। 
विज्ञापन



डायट के प्राचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल ने कन्या भ्रूण हत्या के विविध कानूनी, सामाजिक और सांस्कृतिक घटकों की जानकारी दी। संचालन करते हुए डॉ. बीडी पांडे ने कहा कि प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1984 की जानकारी देते हुए कहा कि प्रसव से पूर्व लिंग की जांच कराना जघन्य अपराध है। एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी ने कहा कि केरल और पांडिचेरी को छोड़कर देश के सभी राज्यों में बालिकाओं की संख्या बालकों से कम है। इस मौके पर पीसीपीएनटीडीटी के जिला समन्वयक सुरेश कुकरेती, केपी चंदोला, डॉ. राजीव जोशी, रवि कुमार जोशी डॉ. केएस रावत, बीएस कोरंगा और हरिओम मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग देहरादून की ओर से यहां पहुंची  टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक पेश लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए जागरूक किया। उन्होंने  लोगों को लिंगानुपात और बच्चों को लगने वाले विभिन्न टीकों के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। टीम में  शामिल देवेंद्र सिंह ने बताया आज बालिकाएं बालकों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed