फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will movement KMVN Employees Federation

आंदोलन करेगा केएमवीएन कर्मचारी महासंघ

Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will movement KMVN Employees Federation
केएमवीएन - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। केएमवीएन कर्मचारी महासंघ की बैठक में 11 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर निगम प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई गई। महासंघ के अध्यक्ष ने इस उपेक्षा के खिलाफ आगामी 26 जुलाई से  निगम मुख्यालय नैनीताल में आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी में 50 प्रतिशत विभागीय प्रमोशन, वर्ष 2001 से वर्तमान समय तक संविदा कर्मचारियों की वरीयता सूची जारी करने, विभागीय प्रमोशन सहित निगम कर्मचारी महासंघ की 11 सूत्रीय मांगों को उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को निगम प्रशासन पूरा नहीं करता है 26 जुलाई से निगम कर्मचारी महासंघ निगम मुख्यालय नैनीताल में आंदोलन शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि निगम में फिजूलखर्ची बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई- भतीजावाद के तहत निगम प्रशासन अपने चहेतों को संविदा के नाम पर बिना योग्यता व मानकों के भर्ती कर रहा है। इसका महासंघ पुरजोर विरोध करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल साह, महामंत्री इंद्र सिंह बिष्ट, संरक्षक गोविंद सिंह बाफिला, चंदन गड़िया, प्रमोद पांडेय, सुरेंद्र नेगी, प्रवीण कोरंगा, उत्तम सिंह बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि कर्मचारियों ने अपने विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed