फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Will be at the confluence of cultural encounters

संगम पर होगा सांस्कृतिक समागम

Tue, 12 Jan 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 12 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Will be at the confluence of cultural encounters

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी की अध्यक्षता में यहां हुई बोर्ड की बैठक में उत्तरायणी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। बैठक में विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष ने शासन से मनोनीत सदस्य नैन गिरी को शपथ दिलाई।


नगर पंचायत कार्यालय सभागार में ईओ हरि चरण सिंह ने गत वर्ष के उत्तरायणी मेले के आय व्यय की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शहरी विकास अनुभाग के शासनादेश द्वारा केंद्रीयकृत कर्मचारियों के संरचनात्मक पुनर्गठन ढांचे का अनुमोदन किया गया। नगर पंचायत के लिए शामा रोड पर प्रस्तावित भूमि अंतर्गत स्वीकृत खुशीराम पार्क का निर्माण इसी भूमि पर कराया जाए। निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राज्य वित्त और विकास निधि से नगर में सीसी मार्ग, नाला, नाली और सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ। चेयरमैन ने सदस्यों से विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने में सहयोग करने को कहा। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ने किया। इसके बाद उत्तरायणी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई इसमें सभासद गिरीश जोशी गिर्दा, सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, हिम्मत सिंह ऐठानी, सुंदर देव, राजू दानू, गणेश कपकोटी, बब्लू ऐठानी, लक्ष्मण राम, दीपा तिरूवा, हडसन ऐठानी, संजय जोशी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed