{"_id":"58c2c5284f1c1bda32dc50cd","slug":"who-will-win-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर सजेगा ताज दिन भर चलती रही कयासबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर सजेगा ताज दिन भर चलती रही कयासबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 10 Mar 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
संगीत सोम
- फोटो : SELF
बागेश्वर। आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका पिछले एक माह से इंतजार हो रहा था। चुनाव परिणामों को लेकर जहां आम लोगों में दिन भर हार-जीत से लेकर सरकार गठन तक की कयासबाजी का दौर चलता रहा, वहीं उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ती रही।
विज्ञापन
जिले की दो विधानसभा सीटों में 13 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद है। सुरक्षित बागेश्वर सीट, कपकोट सीट में भाजपा, कांग्रेस, बसपा के बीच मुख्य रूप से मुकाबला माना जा रहा है। 15 फरवरी को हुए मतदान के बाद से दोनों सीटों में प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर लोगों के बीच लगातार चर्चा जारी रही।
विज्ञापन
मतगणना से एक दिन पहले शुक्रवार को कयासबाजी का दौर और अधिक बढ़ गया। लोगों में दिनभर प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर चर्चा होती रही। लोग आपस में चर्चा करते हुए प्रत्याशियों की जीत से लेकर सरकार गठन तक की चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
हालांकि चुनाव परिणाम का समय नजदीक आते प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। शनिवार को 12 बजे तक दोनों विधान सभा सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।