{"_id":"5d9f705f8ebc3e014e280dbe","slug":"when-will-water-come-bageshwar-news-hld359925392","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, आखिर कब आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, आखिर कब आएगा पानी
विज्ञापन
बागेश्वर में तहसील रोड पर पानी बांटता टैंकर।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से 11वें दिन भी नगर के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति ठप रही। पानी न होने के कारण लोग काफी परेशान रहे। लोग तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे से पानी ढोने तो मजबूर हैं। तहसील रोड में पिकप से पानी बांटा गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई।
भूस्खलन होने से अमसरकोट पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी क्षतिग्रस्त योजना को ठीक नहीं किया गया है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तहसील रोड, पालनीकोट आदि क्षेत्रों में 11वें दिन भी पेयजल आपूर्ति ठप रही। कई दिनों से पानी न मिलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को भी तहसील रोड स्थित हैंडपंप और माघ के धारे में भी पानी भरने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। कई घंटे इंतजार करने के बाद ही लोगों को पानी उपलब्ध हो पा रहा है। प्रभावित इलाके में पिकप वाहन के पहुंचते ही पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
-
कोट : बुधवार को पेयजल लाइन अस्थायी रूप से जोड़ दी गई थी। मलबा गिरने से पेयजल लाइन पुन: ध्वस्त हो रही है। लगातार मलबा गिर रहा है। मलबा की पूरी तरह सफाई होने के बाद ही पेयजल लाइन को जोड़ा जाएगा। फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में पेयजल टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। - सीएस देवड़ी, सहायक अभियंता जल संस्थान बागेश्वर।
अराजक तत्वों ने पेयजल टैंक का गेटवाल, ढ़क्कन तोड़ डाला
बागेश्वर। अराजक तत्वों ने कफलखेत में पेयजल टैंक के गेटवाल और ढक्कन तोड़ दिया है। इस कारण कफलखेत, मजियाखेत में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्व आए दिन पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अराजक तत्वों ने पेयजल टैंक के गेटवाल और ढक्कन को तोड़ डाला है। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मंजू बिष्ट, सभासद बबीता पांडे, अनीता गढिय़ा, बसंत बल्लभ, ठाकुर सिंह बिष्ट, हंसी बिष्ट, रामप्रसाद, घनश्याम, शंकर तिवारी, हेमा पांडे, सरिता देवी, महेश चंद्र, हरीश लाल, सुरेंद्र राठौर, आरती कुंवर, तारा दत्त आदि थे।