{"_id":"298feaf515a2e56082138f71bdfc9009","slug":"welcome-cycling-teams-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागनाथ की नगरी में पहुंची साइकिल रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागनाथ की नगरी में पहुंची साइकिल रैली
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Sat, 06 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉकिंग हिमालया हल्द्वानी की साइकिल यात्रा शुक्रवार को बागनाथ की नगरी पहुंच गई। इसमें दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड के युवक हैं, जिनमें सबसे कम उम्र 15 साल का जशतीरथ मुंबई से है। यहां पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दल मुनस्यारी के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल युवा लोगों से पर्यावरण के लिए बेहद संवेदनशील रहने, जंगलों को आग से बचाने, नदियों आदि जलस्रोतों में गंदगी न फेेंकने की अपील कर रहे थे। 15 सदस्यीय दल कोसी, सोमेश्वर से चलकर यहां पहुंचा। यह दल 103 किमी की यात्रा तय करके चौकोड़ी में रात्रि विश्राम करेगा।
विज्ञापन
बागनाथ की नगरी में पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक ललित फर्स्वाण आदि ने यात्रा दल का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने लोगों से यात्रा दल के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
बताया कि साइकिल के अधिक उपयोग से जहां पर्यावरण सुधरेगा, वहीं स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इस दौरान भगत डसीला, मुन्ना कोरंगा, पर्यटन अधिकारी आरएस ऐरी आदि थे।