फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather change in district.

Bageshwar News: कौसानी, शिखर, फरसाली, गुलेर, नामतीचेटाबगड़ में ओलावृष्टि

Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 23 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
बागेश्वर के पालनीधूरा (नामतीचेटाबगड़) में खेतों में पटे ओले। संवाद - फोटो : बागेश्वर के पालनीधूरा (नामतीचेटाबगड़) में खेतों में पटे ओले। संवाद
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। कई दिन बाद मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। जिले के शिखर, फरसाली, गुलेर, नामतीचेटाबड़, पालनीधूरा आदि इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से ऊंचाई वाले इलाकों में गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इन दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में गेहूं की फसल कट रही है। कपकोट, कांडा के साथ ही कई इलाकों में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से काफी गर्मी थी। करीब 12 बजे बागेश्वर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। लोग गर्मी से बचने के लिए सरयू नदी में नहा रहे थे और तैराकी कर रहे थे। ओलावृष्टि के बाद पारा लुढ़क कर 29 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे से आसमान में बादल छाने लगे। आसमान बादलों से घिर गया। दोपहर ढाई बजे बाद जिले के कौसानी, शिखर, फरसाली, गुलेर, नामतीचेटाबगड़, पालनीधूरा क्षेत्र में काफी ओलावृष्टि हुई। खेत ओलों से पट गए।
विज्ञापन

कपकोट के ऊंचाई वाले इलाके में स्थित शिखर, शामा, लीती क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई चल रही है। ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। फल और सब्जी को भी ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है। कपकोट में काफी तेज बारिश हुई। बारिश से खीरगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया। खीरगंगा का जल सरयू नदी में समाहित होता है। कांडा के कई इलाकों के साथ ही जिलेभर में कहीं तेज, कहीं हल्की बारिश हुई। जिला मुख्यालय में कुछ देर बेहद हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed