{"_id":"6758825e6938e0a9db0186d7","slug":"weather-change-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-111713-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: घाटी वाले इलाकों में कोहरा, ग्रामीण अंचलों में पाले ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: घाटी वाले इलाकों में कोहरा, ग्रामीण अंचलों में पाले ने बढ़ाई ठंड
Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। साल के पहले हिमपात के बाद मौसम खुलने के बाद चटक धूप निकली लेकिन सर्द हवाएं पूरे दिन चलती रहीं। ग्रामीण इलाकों में पाला और घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरे के चलते ठंड रही। जिला मुख्यालय के अधिकतम तापमान में कुछ सुधार हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा।
जिला मुख्यालय में सुबह से कोहरा छाया रहा। नौ बजे बाद धूप निकली तो ठंडी हवा भी चलने लगी। इधर, बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकाें में पाला गिरना भी शुरू हो गया है। पाला गिरने से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक रहा। किसानों की चिंता भी बढ़नी शुरू हो गई है। कपकोट के हिमपात वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बर्फ दूसरे दिन भी जमी रही। हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में बर्फ पिघल गई है। संवाद