फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   We Will Protect Himalaya, Pleged By People

बीएड प्रशिक्षुओं ने लिया हिमालय संरक्षण का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
We Will Protect Himalaya, Pleged By People
बागेश्वर डिग्री कॉलेज में हिमालय दिवस पर हुई गोष्ठी का शुभारंभ करते प्राचार्य। संवाद न्यूज एजें - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हिमालय दिवस पर डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में गोष्ठी और प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राध्यापकों और प्रशिक्षुओं ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे और हिमालय संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला ने किया। उन्होंने हिमालय की महत्ता पर प्रकाश डाला और वर्तमान में हिमालय के सिकुड़ते ग्लेशियरों को लेकर चिंता जताई। बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज दुबे ने हिमालय को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, मानव का प्रकृति के प्रति घटता मोह, विकास की दौड़ में प्रकृति से छेड़छाड़ सहित कई ऐसे कारक हैं, जिनसे हिमालय को खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। हिमालय को बचाने के लिए सभी को अपने स्तर से प्रयास करना होगा। हिमालय दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सौरभ जोशी ने पहला, हिमांशु चौबे ने दूसरा और दीपक भाकुनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रशिक्षुओं ने निबंध, पोस्टर, नाटक, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी की। वहां पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रितु खेतवाल, डॉ. कविता बिष्ट, अखिलेश चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed