{"_id":"5dcd91f78ebc3e54807c3e75","slug":"we-are-proud-that-we-are-girls-bageshwar-news-hld3640292154","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताएं बोलीं, हमें गर्व हैं कि हम लड़कियां हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताएं बोलीं, हमें गर्व हैं कि हम लड़कियां हैं
विज्ञापन
नुमाइशखेत बागेश्वर में चला अपराजिता अभियान।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बाल दिवस पर नुमाइशखेत में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ ली। इस दौरान छात्राओं ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह लड़कियां हैं।
कार्यक्रम में छात्राओं ने बेटियों को सशक्त बनाने की अपील की। कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति बहुत तेजी से बदल रही है। सरकार की योजनाओं से महिलाओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। सीमाओं पर खड़ी रहकर वह देश की सुरक्षा कर रही है। भारत की आजादी से लेकर देश के विकास में महिलाओं ने हमेशा से ही एक अहम रोल अदा किया है।
---------
छात्राएं बोलीं
महिलाएं हर क्षेत्र में कमाल कर रही हैं। सरकार ने तमाम योजनाएं चलाकर महिला सशक्तीकरण पर बल दिया है। इनसे महिलाओं का मनोबल ऊंचा हुआ है। -किरन नेगी, बागेश्वर
विज्ञापन
---
बेटियों के प्रति हर मां-बाप अपनी मानसिकता बदलें। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। वह सीमाओं पर खड़ी रहकर देश की सुरक्षा कर रही हैं। -श्रद्धा जोशी, छात्रा
---
देश में महिला सशक्तीकरण के कारण है। महिलाओं को आगे बढ़ने अवसर प्राप्त हो रहे हैं। सरकारी योजनाओं के कारण प्रति लोगों की मानसिकता बदल रही है। -गुंजन बाला
--
मुझे गर्व है कि मैं एक लड़की हूं और मैं खुद को लड़कों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में कम नहीं समझतीं। जरूरत है कि लोग बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता बदले। सभी मां-बाप बेटियों को भी उतनी ही अहमियत दे जितनी वह बेटों को देते हैं। -वैष्णवी, छात्रा