{"_id":"5b40fbb64f1c1b56238b513c","slug":"waterscarecity-from-country-to-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांवों तक पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांवों तक पानी के लिए हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
टेंकर से पानी भ्ररते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के कई हिस्सों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा है। बारिश नहीं होने से समस्या दोगुनी हो गई है। जल संस्थान के टैंकर सड़क तक ही सीमित रह गए हैं। चिलचिलाती धूप में पानी के खाली बर्तन तप रहे हैं। नगर के कई हिस्सों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोग मजबूूरी में सरयू, गोमती का दूषित पानी पी रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से पानी की पर्याप्त मात्रा में शीघ्र आपूर्ति करने की मांग की है।
डीएम आवास, कार्यालय की पेयजल योजना का अग्निकुंड में पंप फुंक जाने से पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। वहां जल संस्थान टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कर रहा है। नगर के जीतनगर, नई बस्ती, ज्वाला देवी, तहसील रोड, नदीगांव, कठायतबाड़ा, बिलौना, मेहरनबूंगा, मंडलसेरा समेत फल्यांटी आदि क्षेत्रों में पीने के पानी की कम आपूर्ति होने से लोग खासे परेशान हैं। कई जगह लोगों को 150 लीटर पानी की जगह आधे की ही आपूर्ति हो रही है।
फल्यांटी के ग्राम प्रधान विशन लाल ने कहा कि पानी की कम आपूर्ति से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। विभाग से शिकायत करने पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जोशी ने बताया कि पानी के जलस्रोत सूखने के कगार पर हैं। एक कनस्तर को भरने में पूरा एक घंटा लग रहा है। वहां गणेश जोशी, महेश जोशी, सुमित जोशी, हीरा बल्लभ जोशी, बची राम पांडे, हरीश राम, हीरा देवी, पार्वती देवी आदि थे।
विज्ञापन
श्रीनौला धारे में टुल्लू पंप लगानेे से लोग नाराज
नगर के दुग बाजार स्थित श्री नौला धारा आपातकाल में बड़ा काम आता है। भीषण गर्मी के चलते इसके तीन धारों में पानी की मात्रा काफी कम हो गई है। इनमें से एक धारे में किसी व्यक्ति ने टुल्लू पंप लगाकर पानी अपने घर तक खींच लिया है जिससे लोगों की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से टुल्लू पंप हटाने के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
पानी का कनेक्शन लेकर पछता रहे कई उपभोक्ता, सीएचएसी का प्यूरीफायर हुआ बंद
नगर पंचायत कपकोट के तहसील मुख्यालय के बाजार वाले हिस्से में पानी की आपूर्ति बुरी तरह चरमराई है। पानी की आपूर्ति न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा प्यूरीफायर बंद हो गया है। इससे रोगियों की समस्या दोगुनी हो गई है। जल संस्थान से शिकायत करने का भी अब कोई मतलब सा नहीं रह गया है। कई उपभोक्ता तो पानी के कनेक्शन लेकर पछताने लगे हैं।
नलों में पानी आ नहीं आ रहा है जबकि बिल उन्हें नियमित रूप से मिल रहे हैं। गुस्साए लोगों ने पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित नगर पंपिंग योजना से भी लोगों की प्यास नहीं बुझने से अब उनका गुस्सा बढ़ते जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या से अनजान से बने हैं। गुस्साए लोगों ने पानी की शीघ्र आपूर्ति न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।