फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Institute personnel should be confirmed

जल संस्थान कर्मियों का हो स्थायीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Water Institute personnel should be confirmed
बागेश्वर। जल संस्थान के संविदा कर्मचारियों ने स्थायीकरण करने की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर न्यूनतम वेतनमान देते हुए उनका नियमितीकरण किए जाने की मांग उठाई। शीघ्र ही नियमितीकरण नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। उत्तराखंड जल संस्थान मजदूर संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को प्रभारी डीएम राहुल गोयल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर बताया कि वह लगातार कई सालों लाइन में टूटफूट की मरम्मत, बिल वितरण, बकाया वसूली भी करते हैं। इसके बावजूद उन्हें आदि सार्वजनिक अवकाश पर भी छुट्टी नहीं मिलती है। पहले भी कई बार शासन-प्रशासन तक मांग पहुंचा चुके हैं लेकिन उनकी समस्या नहीं सुलझी। कर्मचारियों ने कहा यदि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो वे भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान बीएमएस के प्रभारी गणेश बोरा, अध्यक्ष धर्म सिंह कार्की, महामंत्री हरीश चंद्र कंसेरी, उपाध्यक्ष मोहन चंद्र पंत, विशन दत्त भट्ट, लाल सिंह, नंदकिशोर जोशी, शिवलाल, चंदन मिश्रा, शेर सिंह, पूरन सिंह, मदन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed