फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Institute Ktaytbadha area divided by water tankers

जल संस्थान ने कठायतबाड़ा क्षेत्र में टैंकरों से बांटा पानी

Sun, 19 Feb 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 19 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Water Institute Ktaytbadha area divided by water tankers
टैंकर से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
 जखेड़ा पेयजल योजना का पाइप फटने के कारण कठायतबाड़ा में रविवार को भी जल संकट बरकरार रहा। जल संकट वाले क्षेत्रों में जल संस्थान ने टैंकर लगाकर पेयजल का वितरण किया। विभाग ने क्षतिग्रस्त पाइप को दुरुस्त कर दिया है। 
विज्ञापन



तीन दिन पूर्व आरे के समीप जखेड़ा से आने वाली पेयजल योजना का एक पाइप फट गया था। लगातार तीन दिनों तक पानी नहीं आने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था। रविवार को जल संस्थान ने कुछ क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरित किया। टैंकर के आते ही लोगों ने कतार लगाकर बर्तन भरे। जहां टैंकर से जलापूर्ति नहीं हुई उन क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


अधिकांश लोगों ने नौले-धारों से पानी भरा। इधर जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइप में वेल्डिंग कर दुरुस्त कर दिया है। जल संस्थान के अभियंता दीनदयाल ने बताया कि आरे के समीप मुख्य पेयजल योजना का पाइप फटने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी। रविवार को फाल्ट ढूंढने के बाद उसे दुरुस्त कर दिया है। पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांटा गया है। सोमवार से पेयजल वितरण की व्यवस्था सुचारु हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed