फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis in Bageshwar

लगातार हो रही बारिश के बाद भी बागेश्वर में जल संकट कम नहीं हो रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Bageshwar
बागेश्वर के मंडलसेरा में हैंडपंप से पानी भरतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बाद भी बागेश्वर में जल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पीने के पानी की कमी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के मंडलसेरा, तहसील रोड समेत तमाम इलाकों में पानी की कमी बनी हुई है। पानी की कमी के चलते उपभोक्ताओं को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। एक दिन के ब्रेक के बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जलधारों से पानी का इंतजाम कर रहे हैं। हैंडपंप और जलधारों में हर समय लोगों का तांता लगा रहता है। लोग सुबह से शाम तक पानी के इंतजाम में लगे रहते हैं।

जिला मुख्यालय को जरूरत का आधा ही पानी नसीब हो पाता है। नगर की हर दिन की आवश्यकता 5.5 एमएलडी है लेकिन 3.02 एमएलडी ही पानी उपलब्ध हो पाता है। पानी की कमी से लोग परेशान हो गए हैं। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि योजनाओं के स्रोत में पानी की कमी से दिक्कत बढ़ी है। पानी की कमी के कारण रोस्टर के हिसाब से पानी वितरित करना पड़ता है। टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि बारिश से जलस्रोत कुछ रिचार्ज होने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed