फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crisis In Almora

Bageshwar News: चौथे दिन मिला पानी साबित हुआ ऊंट के मुंह में जीरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis In Almora
बागेश्वर। बागेश्वर नगर के तहसील रोड, नदीगांव क्षेत्र में रविवार को चौथे दिन पानी की आपूर्ति हुई। रविवार को इतना कम पानी मिला कि यह ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ।
विज्ञापन

अमसरकोट पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से तीन दिन तक तहसील रोड, नदीगांव इलाके में तीन दिन तक पानी की आपूर्ति बाधित रही। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग खासे परेशान हुए। लोगों के घरों में नहाने तक के लिए पानी नहीं बचा था। लोगों ने हैंडपंप और जलस्रोतों से पानी की आवश्यकता पूरी की। शनिवार को योजना की मरम्मत हो गई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह नदीगांव, तहसील रोड में पानी की आपूर्ति की गई, लेकिन लोगों को काफी कम पानी मिला। लोगों में पेयजल किल्लत को लेकर रोष बना हुआ है। उपभोक्ताओं का कहना है कि जल संस्थान का पेयजल वितरण का समय भी सही नहीं है। एक दिन छोड़कर सुबह पांच बजे और सुबह 11 बजे पानी दिया जाता है। यह भी नियमित नहीं है। लोगों को पानी भरने के लिए सुबह पांच बजे उठना पड़ता है। उसके बाद भी पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि गिरेछीना सड़क चौड़ीकरण के काम के चलते आएदिन पेयजल योजना को क्षति पहुंच रही है। इससे जलापूर्ति में व्यवधान आ रहा है। फिलहाल योजना की मरम्मत करा दी गई है। नियमित रूप से जलापूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed