फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water crises in interior areas.

गर्मी बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में गहराने लगा पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water crises in interior areas.
जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट पैदा होने लगा है। कांडा तहसील के दाणूथल में लोग पानी की बूंद के लिए तरस रहे हैं। पेयजल योजना में छह दिन से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

दाणूथल गांव में अनुसूचित जाति के 22 परिवार रहते हैं। जिन्हें थाला से सानिउडियार के लिए बनी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। छह दिन से नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। गांव का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत (धारा) भी सूख गया है। गांव में बरातों के दौरान अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों को दूसरे गांव से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान बसंती धामी ने बताया कि इन दिनों पानी की अधिक जरूरत होती है, ऐसे समय में लोगों को पीने का पानी जुटाना भारी पड़ रहा है। ग्रामीण गोपाल राम, जीवंती देवी, कमला देवी आदि ने भी जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इधर, जेई वीरेंद्र कुमार ने कहा कि थाला-सानिउडियार योजना के स्रोत में पानी की कमी हो गई है। लाइनमैन को रोस्टर के अनुसार दाणूथल को भी पानी आपूर्ति करने के निर्देश दे दिए हैं। जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमस्यारी में पेयजल संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
बागेश्वर। खरही मंडल के सिमस्यारी गांव में भी पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव की पेयजल योजना ध्वस्त होने से नलों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के चलते प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी नहीं बचा है। कई बार ग्रामीणों ने विभाग को परेशानी बताई, समस्या का निदान न होने पर महिलाओं में नाराजगी है। शनिवार को महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जल्द पेयजल किल्लत को दूर नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed