फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warranties run from police custody, police engaged in investigation

Bageshwar News: पुलिस अभिरक्षा से भाग वारंटी, खोजबीन में जुटी पुलिस

Tue, 02 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Warranties run from police custody, police engaged in investigation
बागेश्वर। लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया लेकिन अधिक देर तक पकड़कर नहीं रख सकी। आरोपी जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस अभिरक्षा से वारंटी के भागने का मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस अधिनियम के वारंटी धीरज थापा (23) निवासी चौरासी को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया। दोपहर के समय दो पुलिस कर्मी आरोपी का मेडिकल और कोविड जांच कराने के लिए जिला अस्पताल लाए। मेडिकल के बाद पुलिस रिपोर्ट आदि बनवाने में लगी थी। अचानक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसके एकाएक भागने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बन गया। उसे अभिरक्षा में लेकर आए पुलिस कर्मचारियों के हाथ पैर भी फूल गए। जब तक दोनों पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते, आरोपी अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो गया। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी में उसके भागने की तस्वीर कैद हो गई। वारंटी के भागने की सूचना मिलने के बाद सीओ अंकित कंडारी भी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि आरोपी को पुलिस मेडिकल और कोविड जांच के लिए अस्पताल लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा है। उसके खिलाफ स्मैक की तस्करी के मामले में केस दर्ज है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। मामले में पुलिस की लापरवाही की भी जांच की जाएगी।

इनसेट
एनआई एक्ट का वारंटी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने एनआई एक्ट के फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि वांरटी सुंदर सिंह लटवाल निवासी लाट लोधिया को पुलिस ने मंगलवार को क्वारब पुल के पास हनुमान मंदिर चौसली से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed