फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning to speed the movement of women workers

कर्मी की महिलाओं ने आंदोलन तेज करनेे की दी चेेतावनी

Fri, 11 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)। Updated Fri, 11 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Warning to speed the movement of women workers
कर्मी में प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

कर्मी  गांव की लंबित पांच मांगों को लेकर महिलाओं का क्रमिक अनशन शुक्रवार 24वें दिन  भी जारी  रहा।

विज्ञापन


आंदोलन स्थल पंचायत घर में हुई सभा में वक्ताओं  ने चेतावनी दी कि जब तक गांव की समस्याओं में दूर संचार, सड़क की हालत सुधारने, सड़क निर्माण   में कटी नाप भूमि का प्रभावितों को मुआवजा देने, सूखा राहत देने और गांव का विद्युतीकरण की मांगें पूूरी हो नहीं जाती तब तक आंदोलन कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।।

उन्होंने  चेेतावनी दी कि यदि  मांगें शीघ्र  पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
क्रमिक अनशन पर लक्ष्मी देवी, मोतिमा देवी, चंद्रा देवी और नंदा देवी   बैठी। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चंद्रा कर्म्याल और  संचालन पुष्पा कर्म्याल  ने  किया।  वहां ग्राम प्रधान   महिपाल राम, बीडीसी  सदस्य  नंदन सिंह, स्वरूप  सिंह कर्म्याल, नारायण सिंह कर्म्याल, टिकर सिंह, पुष्पा देवी, मालती देवी, कमला देवी, रमुली देवी, जसुली देवी आदि थे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed