फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Warning of agitation if decision on Panchayat formation is not taken by November 15

Bageshwar News: 15 नवंबर तक पंचायत गठन का फैसला नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 03 Nov 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 03 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if decision on Panchayat formation is not taken by November 15
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम निकले तीन महीने बीतने के बाद भी जिले की 272 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका है। ग्राम प्रधानों की शपथ नहीं होने से इन गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। ग्राम प्रधानों ने सरकार और चुनाव आयोग से 15 नवंबर तक पंचायत गठन पर ठोस फैसला करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 20 नवंबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों ने पंचायत गठन नहीं होने से आ रही परेशानियों पर चर्चा की। आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल ने कहा कि दो तिहाई बहुमत की कमी से पंचायत गठन नहीं होने से विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम प्रधान का नाम तो मिला लेकिन अधिकार नहीं मिलने से दिक्कत हो रही है। कहा कि सरकार और चुनाव आयोग मामले को लेकर उदासीन बना हुआ है। आचार संहिता लगाने में देरी का कारण भी पता नहीं चल रहा है। कहा कि अगर दिए गए समय तक पंचायतों के गठन का हल नहीं निकला तो आंदोलन ही आखिरी विकल्प होगा। इस मौके पर नवीन जोशी, हरीश जनौटी, चंदन खेतवाल, रमेश राम, प्रमोद सिंह, हयात गिरि, नरेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed