{"_id":"69eba848dafca283760a8795","slug":"war-across-the-ocean-inflation-at-door-prices-of-tv-fridge-washing-machine-rise-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124294-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"युद्ध समंदर पार, महंगाई द्वार : टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध समंदर पार, महंगाई द्वार : टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन के दाम बढ़े
विज्ञापन
बागेश्वर। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स सामान 10 से 15 फीसदी तक महंगा हो गया है जिससे सहालग सीजन में खरीदारी करने वालों को महंगाई का झटका लगा है। टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
पिछले साल की तुलना में ग्राहकों को अब हजारों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। उदाहरण के लिए, 24 इंच की टीवी जो पहले 5500 रुपये में बिकती थी, अब 6500 रुपये की हो गई है। टीवी के बड़े आकार में 1500 रुपये से 5000 रुपये तक दाम बढ़े हैं। वॉशिंग मशीन और फ्रिज की कीमतों में 1200 रुपये से 3500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। 8000 रुपये की वॉशिंग मशीन अब 9500 रुपये में मिल रही है, जबकि 11,500 रुपये का फ्रिज 13,000 रुपये तक पहुंच गया है। सहालग सीजन का इंतजार कर रहे कारोबारियों को भी युद्ध के कारण मायूसी हुई है।
कोट
युद्ध के कारण प्लास्टिक महंगा होने से फ्रिज, वॉशिंग मशीन की कीमतें बढ़ी हैं। चिप सेट महंगे होने से टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप के दाम भी बढ़े हैं। सहालग सीजन में कीमतों में इजाफा होने से ग्राहक खुलकर खरीदारी करने में हिचक रहे हैं।
विज्ञापन
सुरेश तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, तहसील सड़क.
कोट
इन दिनों लोग शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पहले की तुलना में महंगे होने से कारोबार पर हल्का असर पड़ रहा है। उम्मीद कर रहे हैं कि महंगाई के बावजूद सीजन पूरा होने तक अच्छा कारोबार होगा।
दयाल जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, स्टेशन सड़क
.........
कोट
इस साल अधिकमास के कारण लग्न कम हैं। पहले ही सीमित समय में अच्छा कारोबार करने की चुनौती थी। इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने से मुनाफा कमाना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
-भुवन जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी, एसबीआई तिराहा सड़क