फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Vyapar Mandal Election are on Full Swing

व्यापार संघ चुनाव:प्रत्याशियों को नमूना मतपत्र वितरित किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal Election are on Full Swing
बागेश्वर में व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण करते व्यापारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 14 सितंबर को होने वाले नगर व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी व्यापारियों को लुभाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। घोषणापत्र वितरित कर रहे हैं। रविवार को चुनाव संचालन समिति ने प्रत्याशियों को नमूना मतपत्र वितरित किए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव पद पर 15 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति के कार्यालय में सदस्यता लेने से वंचित रह गए 29 व्यापारियों ने विलंब शुल्क के साथ सदस्यता ग्रहण कर मतदान में भागीदारी का अधिकार प्राप्त किया। चुनाव संचालन समिति ने मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चुनाव समिति मतदान स्थल में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नवीन वर्मा ने नगर इकाई के चुनाव के लिए पिथौरागढ़ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। चुनाव समिति की बैठक में तय किया गया कि मतदान के दिन बाजार बंद रहेगा। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र परिहार, प्रदेश पर्यवेक्षक मनीष जखवाल, जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, पीठासीन अधिकारी अनिल कार्की, मतगणना अधिकारी नवीन लाल साह, संरक्षक उमेश साह, स्वतंत्र पर्यवेक्षक विजय वर्मा, प्रमोद मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed