{"_id":"580e5b474f1c1b994fbc1ffe","slug":"voter-awareness-rally-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान जागरूकता रैली निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान जागरूकता रैली निकली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
मतदान जागरूकता रैली
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीआईसी भटखोला के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। इस रैली के माध्यम से छात्रों ने 31 अक्तूबर तक मतदाता रजिस्टर में नाम लिखाने और संशोधन कराने की अपील की। सोमवार को जीआईसी भटखोला के एनएसएस स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों के साथ ही छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश राम आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी नंदाबल्लभ जोशी के नेतृत्व में रैली आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमी। छात्रों ने हाथों में तख्तियां, नारे लगाकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, नाम संशोधन करने का आह्वान किया। निर्वाचन विभाग का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी जारी है। सोमवार को कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में बच्चों की मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली, अल्पना, गीत, सुलेख, ऐपण प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने मतदाता जागरूकता के नारे भी लगाए। प्रधानाचार्या मोहनी पांडे ने बताया कि छात्र-छात्राएं बैनर, पोस्टरों के जरिए नजदीक के गांवों में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहे हैं। बच्चों ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है, वह तुरंत बीएलओ से संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करा लें। वहां जीवन पांडे आदि शिक्षक थे।
विज्ञापन