फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Volleyball competition won by Nehru youth club LeTi

वालीबॉल प्रतियोगिता नेहरू युवा क्लब लीती ने जीती

Sat, 18 Mar 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sat, 18 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर की ओर से कपकोट के केदारेश्वर मैदान में जिला स्तरीय युवा मंडल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबॉल प्रतियोगिता नेहरू युवा क्लब लीती की टीम ने जीती। प्रतियोगिता का उद्घाटन पीएलबी भूपेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने खेलों में खेल भावना से प्रतिभाग करने को कहा। 


 200 मीटर दौड़ में रवींद्र सिंह, मनोज भंडारी, नरेंद्र कोरंगा, बालिका वर्ग में जानकी बिष्ट, गायत्री, दीपा और ममता क्रमश: पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में पंकज पहले, पवन दूसरे, मनोज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में विवेकानंद इंटर कालेज कपकोट विजेता, भैंसूड़ी कुटेर की टीम उप विजेता रही। खो-खो में पूजा, निर्मला, सपना, आरती, ज्योति, कमला, निशा, ऊषा, हिमानी विजेता रहे।
विज्ञापन



 नेहरू युवा क्लब लीती और नहरू युवा क्लब गुलमगढ़ के बीच खेले गए वालीबॉल मुकाबले के पांच सेटों में 25-20, 25-23, 22-25, 12-25 से नेहरू युवा क्लब लीती विजयी रहा। खेलकूदों के निर्णायक गोपाल सिंह भंडारी, हरीश चंद्र, गोविंद पंत, आनंद सिंह राणा थे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के रमेश चंद्र ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। जन चेतन गुलमगढ़ के अध्यक्ष महेश राम ने कहा कि आज युवा खेलों में अपना कैरियर बना सकता है। राष्ट्रीय युवा कोर सदस्य हरीश राम, ललिता नौर्गी, महिला मंगल दल अध्यक्ष जानकी राठौर आदि ने विजेताओं को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। खेलों के आयोजन में महेश, रमेश, ललिता, महेंद्र, महेश, भूपेश, लक्ष्मण, प्रकाश सूरज आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed