फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   vivekanand mandir stands first at science drama

विज्ञान ड्रामा में विवेकानंद विद्या मंदिर को पहला स्थान

Sun, 08 Oct 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 08 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय सतत विकास के लिए नवाचार था। इसमें विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने विज्ञान प्रदर्शनी, विज्ञान मेला, विज्ञान ड्रामा आदि गतिविधियों में भाग लिया। विज्ञान ड्रामा में विवेकानंद विद्या मंदिर पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी के उप विषय स्वास्थ्य एवं स्वस्थ रहना के जूनियर वर्ग में रवीना टम्टा प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय, सीनियर वर्ग में ललित मोहन प्रथम, कोमल नयाल द्वितीय स्थान पर रही। संसाधन प्रबंध एवं खाद्य सुरक्षा के जूनियर वर्ग में नेहा जोशी व गौरव आर्या, सीनियर वर्ग में करन जोशी व हिमांशु कुमार प्रथम व द्वितीय रहे।
विज्ञापन


अपशिष्ट प्रबंधन एवं जलाशय संरक्षण के जूनियर वर्ग में मनीष कुमार व तनूजा, परिवहन एवं संचार के जूनियर वर्ग में तनूजा चम्याल व गौरव कुमार, सीनियर वर्ग में करन कुमार व मुकेश कुमार, डिजिटल एवं तकनीक समाधान के जूनियर वर्ग में मयूर तिवारी, सीनियर में पियूष दफौटी प्रथम रहे। गणितीय प्रतिरूपण के जूनियर वर्ग में जया आर्या पहले व हिमांशु परिहार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान मेले में व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में सुंदर सिंह प्रथम, हर्ष कनवाल द्वितीय व टीम प्रोजेक्ट में सुभाष कुमार, सचिन नगरकोटी प्रथम व हिमानी आगरी, ममता बसेड़ा द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में विवेकानंद विद्या मंदिर, राबाइंका द्वितीय, राउमावि रतवे तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर ब्लॉक समंवयक मोहन सिंह धामी, प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, संयोजक धीरेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed